रावण चढ़ा पुलिस के हत्थे, एनडीपीएस मामले में था फरार

हरिद्वार। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी सचिन उर्फ रावण को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे आरोपित को कृपाल आश्रम स्थित ग्राउंड से गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितसचिन उर्फ रावण (31 वर्ष) पुत्र महिपाल, निवासी पंचायतदत्त, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार है। आरोपी के खिलाफ रानीपुर और सिडकुल थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।


जानकारी के अनुसार सचिन उर्फ रावण को पूर्व में भी अवैध स्मैक तस्करी के मामलों में रानीपुर और सिडकुल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपित अपने साथियों के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा रहा है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *