पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में बारातियों की एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सिमड़ी गांव में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और उपस्थित कार्मिकों से दुर्घटना की संपूर्ण जानकारी ली। साथ ही मामले में डीएम डा। विजय कुमार जोगदंडे ने बस हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिये हैं।
उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना और उत्तरकाशी हिमस्खलन आपदा दोनों में मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।
डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बस हादसे के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश भी जारी कर दिये हैं।
बस दुर्घटना में कल 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात 8 गम्भीर घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। जिसमें एक घायल की मौत हो गई। डीजीपी अशोक कुमार 25 मौतों की पुष्टि की है। 21 लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


