MAAsterG ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

नई दिल्ली। MAAsterG ने रोहिणी, नई दिल्ली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य श्री हरिवंश जी महाराज के निमंत्रण पर गरिमामयी उपस्थिति दी। यह कार्यक्रम श्री हरि भागवत सेवा समिति (पंजी) द्वारा आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात प्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक MAAsterG का सत्र रहा, जिसमें MAAsterG ने जीवन पर गहन ज्ञान प्रसाद समझाया। खासकर श्रीमद्भगवद्गीता और श्रीमद्भागवत के रसायन से संसार में उपजे प्रकृति के तमाम जीवों से निरंतर निष्काम और निस्वार्थ प्रेम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस सभा में सम्मिलित हर एक प्राणी से इसे अपनी जीवनशैली बनाने को प्रोत्साहित किया। इस विशिष्ट सभा को MAAsterG के संबोधन ने सभी उपस्थित श्रावकों तथा पूज्य श्री हरिवंश जी महाराज को भी मंत्रमुग्ध कर दिया ।

MAAsterG को 2007 में आत्मबोध की प्राप्ति हुई थी और पिछले 16 वर्षों से MAAsterG ने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक कर साझा किया और पाया कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुश होकर झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और ‘MAAsterG’ के नाम से सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। उन्होंने ‘मिशन 800 करोड़’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक इस तत्वज्ञान को निशुल्क पहुँचाना है । उनके इस उद्देश्य का नारा है – ‘हैप्पीनेस गैरंटीड’ (खुशी की गारंटी)।

सार्वजनिक रूप से कार्य शुरू करने के बाद से उन्होंने 250 से अधिक प्रभावशाली कार्यक्रम किए हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बने हैं।

जैसा कि MAAsterG कहते हैं – *’रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर। *MAAsterG की प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *