निर्जला एकादशी पर श्री फाउंडेशन ट्रस्ट ने हजारों श्रद्धालुओं को पिलाया ठंडा मीठा शरबत

विनोद धीमान
हरिद्वार।
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री फाउंडेशन ट्रस्ट लक्सर इकाई द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ठंडे मीठे शरबत की छबील लगाई गई। हरिद्वार की ओर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी के बीच ठंडा मीठा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।


छबील पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं को शरबत के साथ ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया। आयोजन में आमजन ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए श्री फाउंडेशन ट्रस्ट और श्री सीमेंट मैनेजमेंट का आभार जताया।


प्लांट एचआर हेड शिवराज ने कहा कि निर्जला एकादशी के दौरान अत्यधिक गर्मी और हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए ट्रस्ट समय-समय पर जनसेवा के ऐसे आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के साथ ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं देने का भी प्रयास किया जाता है।


उन्होंने कहा कि श्री फाउंडेशन ट्रस्ट हर वर्ष छबील और मेडिकल सहायता जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से यात्रियों की मदद करता है। इस दौरान मेडिकल विभाग से कैलाश चंद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *