हरिद्वार। मुखबिर की सूचना पर धनौरी चौकी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपित के पास से चोरी के आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
चौकी प्रभारी प्रदेीप राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सलमान पुत्र यूसुफ निवासी गढ़ मीरपुर थाना रानीपुर बताया। पुलिस ने आरोपित को तेलीवाला से गढ़ मीरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से चोरी किए आठ मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


