हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री निर्मल पंचायती अखाड़े में जाकर अखाड़ा के कोठारी में महंत जसविंदर सिंह महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। गणेश जोशी निर्मल पंचायती अखाड़े में गुरु ग्रंथ साहब के प्रकाश स्थान पर भी गए और मत्था टेका। इस अवसर पर महंत जसविंदर सिंह महाराज ने उन्हें सरोपा भेंट किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सिख गुरुओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए कार्य किया है ।गुरु गोविंद सिंह जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। उनका जीवन प्रेरणादाई है और वे हमेशा याद किए जाते रहेंग।े उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्मल अखाड़े का भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने का विशेष योगदान है।
इस अवसर पर महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए और सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए पांच निर्मल संतांे को बनारस संस्कृत का अध्ययन करने के लिए भेजा। निर्मल संतो ने पूरे देश में गुरुमुखी के साथ-साथ संस्कृत का प्रचार किया और श्री निर्मल पंचायती अखाड़े की स्थापना की।


