लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में लव शर्मा को नामित पार्षद बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद मंगलवार देर रात से ही बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक उनके निवास पर पहुंचने लगे। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल एवं सहज व्यवहार तथा आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नगर निगम हरिद्वार में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

समर्थकों ने विश्वास जताया कि लव शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही हरिद्वार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को नगर निगम के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

नामित पार्षद बनाए जाने पर लव शर्मा ने जिला एवं प्रदेश संगठन, उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं तथा सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। हरिद्वार का विकास, जनसेवा और जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के माध्यम से क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, शुभम सैनी, प्रवीण पाल, सुधीर कुमार, नकलीराम, नीरज राठौर, सचिन चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, मनोज चौहान, डॉ. बी. चन्द, वर्षा, नीलम, शालिनी, अमित शास्त्री, नीलिमा शास्त्री, महिपाल सिंह, वीना अरोड़ा, अर्जुन त्यागी सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *