बैरागी कैंप से तीन साल की मासूम राधिका का अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध महिला और पुरुष

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 06 जून को सुबह करीब 10. 30 बजे ठोकर नंबर-10 बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी की पुत्री कुमारी राधिका (3 वर्ष) को एक महिला और एक पुरुष अपने साथ ले गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्ध बच्ची को गोद में उठाकर और बाद में टेम्पो में ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कनखल में बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची या फुटेज में दिखाई दे रहे महिला-पुरुष के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा हरिद्वार पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *