स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर भगवान श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान मंदिर के परमाध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णागिरी महाराज व दिगंबर भारत गिरी, महाराज दिगंबर रवि गिरी महाराज ने जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर संतों ने रामभद्राचार्य महाराज को भगवान श्री टपकेश्वर महादेव का चित्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। श्री महंत कृष्णागिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज, दिगंबर रवि गिरी महाराज व अन्य भक्त गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *