एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। एक वायरल वीडियो में एक महिला और युवक स्वयं को पति-पत्नी बताते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों पहले सास और दामाद के रिश्ते में थे और बाद में उन्होंने आपसी सहमति से विवाह कर लिया। मामला यूपी कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर क्षेत्र का है।
वायरल वीडियो में दोनों लोगों से अपने फैसले को स्वीकार करने तथा उन्हें आशीर्वाद देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग इस मामले को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, महिला और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार और समाज की परंपरागत मान्यताओं से अलग जाकर कोर्ट मैरिज कर ली है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं हुआ है।


