भारी बारिश की चेतावनी: हरिद्वार में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 20 जुलाई को जनपद हरिद्वार में भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनज़र जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।


जारी आदेश के अनुसार 20 जुलाई को जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय प्रबंधन आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा जिला प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *