हरिद्वार। बुधवार को बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के निकट एक कांवड़िए की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित बामलौनी गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पतंजलि योगपीठ के पास विश्राम के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है।
बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है।


