हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य योजना के राशन कार्डों, यूनिटों की ई-केवाईसी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अब तक 71 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूर्ण हो पाई है, जबकि इसे 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है।
उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए जारी “मेरा ई केवाईसी” मोबाइल ऐप का उपयोग करें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप के माध्यम से राशन कार्ड धारक अपने तथा परिवार के सदस्यों के आधार नंबर दर्ज कर फेस रीडिंग के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित राशन कार्ड, यूनिटों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है।


30 मई तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी, नहीं तो हो सकता है कार्ड निष्क्रिय
