देहरादून। सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल, देहरादून द्वारा आयोजित 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पंजीकरण का अंतिम चरण शुरू हो गया है।
यह भव्य आयोजन आगामी 19 जून को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार, यह सामूहिक विवाह विशेष रूप से उन कन्याओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनके परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ कराया जाएगा।
सेवादल ने इच्छुक कन्याओं और उनके परिजनों से अपील की है कि वे शीघ्र पंजीकरण कराएं, क्योंकि अब अंतिम चरण चल रहा है। पंजीकरण के लिए सीधे मंदिर परिसर सहारनपुर चौक, देहरादून में संपर्क किया जा सकता है या दिए गए नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पंजीकरण संपर्क सूत्र:
📞 98707 26178
📞 9412973492
📞 9997200072
📞 86302 09602
यह पहल न केवल सामाजिक समरसता को मजबूत करती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत भी साबित होती है।


