डॉ. दीपक शर्मा बने उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् के जिला अध्यक्ष

बीएसएम इंटर कॉलेज में निर्विरोध हुआ चुनाव, नई कार्यकारिणी घोषित

विनोद धीमान
हरिद्वार।
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् की जनपदीय शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन बीएसएम इंटर कॉलेज, रुड़की में निर्विरोध चुनाव के माध्यम से संपन्न हुआ। डॉ. दीपक शर्मा को जिला अध्यक्ष, अरविंद शर्मा को जिला मंत्री तथा ओम सिंह सैनी को पुनः कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी परिषद् के प्रांतीय संरक्षक आलोक कुमार गोयल ने पीठासीन अधिकारी के रूप में तथा प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।


पीठासीन अधिकारी गोयल ने बताया कि संरक्षक मंडल में डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. प्रधान विजय कुमार, समय सिंह सैनी और सुदेश अरोड़ा को शामिल किया गया है। मार्गदर्शक मंडल में मनोज सैनी, ओ.पी. गोनियाल, सत्यपाल सिंह, हितेश गुप्ता, बिजेंद्र सैनी, चंद्रप्रभा गुलेरिया, शालिनी सिंह, संजय गर्ग और डॉ. अशोक शर्मा आर्य को स्थान दिया गया।


कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में अनिल कुमार शर्मा एवं मीनाक्षी शर्मा (उपाध्यक्ष), जयप्रकाश एवं पुष्पा रानी (संयुक्त मंत्री), सुनील कुमार कटारिया (जिला प्रवक्ता), कैप्टन अजय कौशिक (जिला मीडिया प्रभारी), राजेश आर्य (उप कोषाध्यक्ष) और संगठन मंत्री के रूप में आर्यवृत्त चौधरी, राजेन्द्र सिंह वर्मा, विराज सिंह, अरुण कुमार, सतीश पाल सिंह, रीनू सैनी, डॉ. लक्ष्मी, जे.पी. सिंह, भारती अग्रवाल और ज्योत्सना शामिल हैं।


इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य मंडल में सर्वसम्मति से जितेन्द्र कुमार नेगी, योगेन्द्र कुमार चौहान, प्रदीप कुमार चौहान, रवि सैनी, राजेश कुमार, संजय आर्य, बलराम गुप्ता, सारिका चौहान, सतीश कुमार सैनी, अजय कुमार, राजीव कुमार, सुनीता, दीपिका सैनी, एकता, प्रदीप कुमार, ऋषिपाल सैनी, सरिता तोमर और सतप्रकाश को सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *