प्रदेश सरकार के चार वर्ष निराशाजनक: अमन गर्ग

भाजपा की धामी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया
हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उसे हर मोर्चें पर विफल बताया। उन्होंने भाजपा सरकार के चार सालों के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए धामी सरकार को झूठ की सरकार बताया।


बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहाकि प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल निराशाजन रहा। प्रदेश में इस दौरान भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलवाला रहा। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में सर्वाधिक महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। महिला उत्पीड़न के मामले में उत्तराखण्ड नं. 1 पर है। इसके साथ ही प्रदेश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेराजगारी, पलायन बढ़ा है। सरकार बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों, भू माफियाओं, खनन माफिया व शराब माफियाओं को संरक्षण देने का कार्य कर रही है।


उन्होंने कहाकि इसके साथ ही प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता जग जाहिर है। प्रदेश में चाहे निकाय चुनाव हो या फिर पंचायत चुनाव सभी में भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र का चीरहरण करने का कार्य किया। प्रदेश सरकार हर मोर्चें पर विफल साबित हुई है।


उन्होंने कहाकि इससे बड़ा दुःखद क्या होगा की प्रदेश में लोग आपदा में मलबों में दबे पड़े थे और मुख्यमंत्री अपने चार साल का कार्यकाल पूरा होने का जोर-शोर से जश्न मना रहे थे। उन्होंने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने पर भी इसे हरिद्वार की बेटी और दलितों का अपमान बताया। उन्होंने कहाकि हरिद्वार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।
प्रेस वार्ता में मुरली मनोहर, महेश प्रताप राणा, मनोज सैनी व वरूण बालियान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता में रचना शर्मा, हिमांशु गुप्ता, ऋचा मिश्रा आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *