दैनिक राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के लिए दिव्य मार्गदर्शन प्रदान करता है।
@टैरो रीडिंग किसी भी परिस्थिति में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
♈ मेष (21मार्च-19अप्रैल)
आज नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास रखें, लेकिन बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। खुले मन से आगे बढ़ेंगे तो अच्छे अनुभव और नई संभावनाएँ आपका स्वागत करेंगी।
रुद्राक्ष: 3 मुखी रुद्राक्ष – आत्मविश्वास और नई शुरुआत के लिए।
♉ वृषभ (20अप्रैल-20मई)
आज छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें। शांत स्वभाव से परिस्थितियों को संभालेंगे तो सफलता आपके पक्ष में रहेगी।
रुद्राक्ष: 6 मुखी रुद्राक्ष – संतुलन और धैर्य के लिए।
♊ मिथुन(21मई-20जून)
आज पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। मन को सकारात्मक रखें और स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएं। हर अनुभव आपको नई सीख देगा।
रुद्राक्ष: 4 मुखी रुद्राक्ष – मानसिक स्पष्टता और आत्मबल के लिए।
♋ कर्क(21जून-22जुलाई)
आज अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहें। चुनौतियाँ आएँगी, लेकिन आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे।
रुद्राक्ष: 2 मुखी रुद्राक्ष – आत्मविश्वास और संबंधों में संतुलन के लिए।
♌सिंह(23जुलाई-22अगस्त)
आज नए अवसरों को पहचानने का प्रयास करें। निराशा या असंतोष में अच्छे अवसरों को अनदेखा न करें। सकारात्मक सोच लाभ दिलाएगी।
रुद्राक्ष: 1 मुखी रुद्राक्ष (या 12 मुखी) – आत्मजागृति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए।
♍ कन्या(23अगस्त -22सितम्बर)
आज भावनाओं और विवेक के बीच संतुलन बनाए रखें। शांत मन से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
रुद्राक्ष: 4 मुखी रुद्राक्ष – बुद्धि और संतुलित निर्णय के लिए।
♎ तुला(23सितम्बर-22अक्टूबर)
आज आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। आवश्यक खर्च करें और भविष्य के लिए संतुलित योजना बनाएं।
रुद्राक्ष: 6 मुखी रुद्राक्ष – स्थिरता और संतुलन के लिए।
♏ वृश्चिक(23अक्टूबर-21नवंबर)
आज भाग्य आपके पक्ष में परिवर्तन ला सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और आने वाले अवसरों का स्वागत करें।
रुद्राक्ष: 9 मुखी रुद्राक्ष – सकारात्मक परिवर्तन और साहस के लिए।
♐ धनु (22नवंबर-21दिसंबर)
आज नई प्रेरणा और सीख का दिन है। उत्साह बनाए रखें और नए कार्यों की शुरुआत पूरे आत्मविश्वास के साथ करें।
रुद्राक्ष: 5 मुखी रुद्राक्ष – ज्ञान, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए।
♑
मकर(22दिसंबर-19जनवरी)
आज किसी भी नकारात्मक आदत, भय या मोह को अपने ऊपर हावी न होने दें। आत्मसंयम और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें।
रुद्राक्ष: 7 मुखी रुद्राक्ष – नकारात्मकता से मुक्ति और स्थिरता के लिए।
♒ कुम्भ(20जनवरी-18फ़रवरी)
आज भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें। सही दिशा में उठाया गया कदम आपको नई सफलताओं की ओर ले जाएगा।
रुद्राक्ष: 8 मुखी रुद्राक्ष – बाधाओं को दूर कर प्रगति के लिए।
♓ मीन(19फ़रवरी-20मार्च)
आज अपनी अंतर्ज्ञान और भावनाओं पर विश्वास रखें। प्रेम, करुणा और शांति से किए गए कार्य आपके जीवन में सुखद परिणाम लाएँगे।
रुद्राक्ष: 2 मुखी रुद्राक्ष – भावनात्मक संतुलन और मधुर संबंधों के लिए।
आप अपनी प्रतिक्रिया या प्रश्न यहां भेज सकते हैं:
📧 Email:
Sakshi D Khurana
Sakshigopalk2@gmail.com
9760260544


