टोल प्लाजा पर युवक की दबंगई, पिस्टल दिखा टोल तोड़ भागा

हरिद्वार। बहादराबाद टोल प्लाजा पर एक हरियाणा के युवक की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की दबंगई की तस्वीरें कैद हुई हैं। बहादराबाद टोल प्लाजा पर हरियाणा नंबर की कार चला रहे युवक ने टोल मांगने पर टोल कर्मी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद पिस्टल के दम पर युवक टोल बूथ तोड़ते हुए भाग निकला। घटना रविवार देर रात की है।

टोल कर्मचारियों के मुताबिक, कार रुड़की से हरिद्वार की ओर आ जा रही थी। टोल मांगने पर युवक ने अपनी पिस्टल निकाली और लहराते हुए टोल तोड़कर फरार हो गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों की शिकायत पर बहादराबाद थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहादराबाद थाना इंचार्ज नितेश शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर और युवक की तलाश की जा रही है.।जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *