भगोड़े संत की जन्म कुंडली लगी साध्वी कंचन भवानी के हाथ, लगाए गंभीर आरोप

वीडियो जारी कर अयोध्या से भगोड़ा घोषित किए जाने का किया दावा, संत समाज में बयान को लेकर बढ़ सकती है हलचल


हरिद्वार। दुर्गाचार्य साध्वी कंचन भवानी ने एक बार फिर संत समाज के एक वरिष्ठ संत को लेकर तीखा हमला बोला है। अपने एक वीडियो में उन्होंने बड़े पद पर विराजमान एक संत को कथित तौर पर ‘भगोड़ा’ बताते हुए दावा किया है कि उक्त संत को अयोध्या से भगोड़ा घोषित किया गया है।


साध्वी ने अपने वीडियो में संबंधित संत के पद और उनकी धार्मिक जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। जहां अखाड़ों के बीच एकता के प्रयास चल रहे हैं, ऐसे में साध्वी का बयानउनके इस बयान के बाद संत समाज में एक बार फिर चर्चाएं तेज होने की संभावना है।


गौरतलब है कि साध्वी कंचन भवानी इससे पहले भी संतों और अखाड़ों की व्यवस्था को लेकर कई बार सार्वजनिक रूप से सवाल उठा चुकी हैं। उनके बयानों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *