हरिद्वार। उत्तराखण्ड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग, देहरादून द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश के अनुपालन में हर गिरि को डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है।
निर्देशों के क्रम में हर गिरि ने डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर कार्यभार ग्रहण कर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश के अनुसार हर गिरि को डिप्टी कलेक्टर (मुख्यालय), हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर रहते हुए पूर्व में तैनात मनीष कुमार सिंह द्वारा कलक्ट्रेट से संबंधित संपादित सभी कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, हर गिरि को अग्रिम आदेशों तक अपर उप जिलाधिकारी, रुड़की एवं डिप्टी कलेक्टर (न्यायिक), रुड़की के न्यायिक कार्यों के निर्वहन हेतु भी नामित किया गया है।


