निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ब्रह्मलीन, संत समाज में शोक की लहर

74 वर्ष की आयु में दिल्ली में ली अंतिम सांस, बीकानेर में दी जाएगी समाधि


हरिद्वार। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 74 वर्ष की आयु में दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही संत समाज और उनके अनुयायियों में शोक व्याप्त हो गया।


स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के निधन को संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके अनुयायियों और संतों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे आध्यात्मिक जगत की बड़ी क्षति बताया। महाराज की समाधि उनके स्थान बीकानेर में दी जाएगी। उनके ब्रह्मलीन होने से धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *