गिरते ही बोलेरो में लगी आग, तीन शव जले
एक बोलेरो कर के खाई मेे गिरने से एक महिला सहित 6 लोगो की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही वाहन मेे आग लग गई। जिससे तीन लोगांें के शव जली हालत में वाहन से मिले। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बोलेरो चंबा से उत्तरकाशी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 3.30 बजे के आसपास एक बोलेरो कार चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जाते हुए गंगोत्री राजमार्ग पर कंडी सौड़ से पहले कोटी गाड अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गई। गिरते ही वाहन मेे आग लग गई। तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। यात्री पश्चिम बंगाल के बताए गए हैं। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं. सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है।
दुर्घटना होते ही मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में लगी आग को पानी बुझाया और हादसे की सूचना प्रशासन को दी।
बताया जा रहा है कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे।