हरिद्वार। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानानंद गिरि महाराज कुंभ मेले में स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंच गए हैं। उनके आगमन से एक बार फिर से संतों की राजनीति गर्म होने की संभावना प्रबल हो गयी है।
स्वामी प्रज्ञानानंद गिरि महाराज ने बताया कि वे अभी भी आचार्य महामण्डलेश्वर हैं। उन्होंने पद से त्यागपत्र नहीं दिया है। वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज भी कुंभ मेले में आ चुके हैं। गुरुवार को उनकी पेशवाई है। स्वामी प्रज्ञानानंद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की आज्ञा से ही आचार्य बने थे। अब इस मसले के पुनः गर्माने की संभावना प्रबल हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले को लेकर स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज शंकराचार्य जी से विचार विमर्श करेंगे। देखना यह होगा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रज्ञानानंद गिरि महाराज के आने के बाद संतों की राजनीति में क्या गर्माहट आती है।

स्वामी प्रज्ञानानंद गिरि महाराज पहुंचे हरिद्वार, धार्मिक राजनीति गर्माने के आसार


