पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर मोरारी बापू ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कथक नृत्य सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज का निधन अपूर्णीय क्षति है। उनके साथ पुराना परिचय था। श्री चित्रकूटधाम के साथ उनका विशेष संबंध रहा है। चाहे हनुमान जयंती का अवसर हो या कोई अन्य कार्यक्रम, जब भी हमने उनसे अनुरोध किया, उन्होंने सदैव तलगजरडा में अपनी उपस्थिति दी। नृत्य के अलावा, वे गायन और वाद्ययंत्र बजाने में भी कुशल थे। उन्होंने बिरजू महाराज की चेतना को प्रणाम करते हुए उनके निर्वाण की प्रार्थना की। उनके निजी परिवार और उनके विस्तृत शिष्य परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना भी व्यक्त कीं।

पद्म विभूषण बिरजू महाराज को मोरारी बापू ने दी श्रद्धांजलि


