पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानी माजरा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम रानी माजरा में रवि नाम के युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक का शव देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


उधर, युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *