डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार। डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष मेहुल सिंगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ लायंस क्लब के पदाधिकारी लायन दीपक भसीन, जगमोहन कौशल, नीलू खन्ना, राजेश भार्गव, वरुण शर्मा, संजय खन्ना और दीपक गर्ग सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की, जबकि संचालन दीपक मिश्रा एवं राजीव कौशिक ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रवीण त्यागी ने किया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता को संजोकर रखना है और उन शक्तियों से सावधान रहना होगा, जो समाज और देश को तोड़ने का प्रयास करती हैं।


लायन दीपक भसीन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षों और शहीदों के बलिदानों की जानकारी और अधिक गहराई से प्राप्त करने की आवश्यकता है। देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेकर भारत को विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य करना चाहिए। इसके लिए त्याग, अनुशासन और संयम आवश्यक हैं।


समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक डॉ. शरीन कुमार, प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा, जागृति पंडित, सुषमा शर्मा, निशा कुमारी, राजेश कुमार, यज्ञराज भट्ट, अनमोल यादव, संजय कुमार, प्रेम बल्लभ उप्रेती और नीरज कुमार सहित विद्यालय के पूर्व छात्र प्रदीप चौहान, संदीप अरोड़ा, प्रभाकर आदि मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *