हरिद्वार। दुर्गा आचार्य कंचन भवानी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि कुछ संतों ने उनके पीछे प्रेत छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्रावण मास चल रहा है और इस दौरान उस प्रेत का उचित उपाय और मुक्ति कराई जानी चाहिए।
कंचन भवानी का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह प्रेत दानव का रूप धारण कर सकता है और जिन लोगों ने उसे उनके पीछे लगाया है, उन्हें भी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बात वीडियो के माध्यम से रखी।


