साध्वी कंचन गिरि ने स्वामी वैराग्य आनंद पर धमकाने का लगाया आरोप, बातचीत का वीडियो किया वायरल

हरिद्वार। अखाड़ों से जुड़े विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। दुर्गा आचार्य भवानी उर्फ साध्वी कंचन गिरि ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्य आनंद पर धमकाने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि स्वामी वैराग्य आनंद ने फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें धमकाने की कोशिश की, जिसकी रिकॉर्डिंग उन्होंने सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले स्वामी वैराग्य आनंद ने साध्वी कंचन गिरि पर कथित तौर पर माफिया आतिक अहमद के साथ संबंध होने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद साध्वी कंचन गिरि ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

साध्वी कंचन गिरि का कहना है कि पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद स्वामी वैराग्य आनंद के तेवर बदल गए और अब वह बैठकर बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच दोनों के बीच हुई कथित फोन वार्ता की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसे लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वायरल ऑडियो/वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में सुनिए: साध्वी कंचन गिरि और स्वामी वैराग्य आनंद के बीच हुई कथित बातचीत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *