आस्था का महाकुंभ बना जन्मोत्सव, स्वामी निजस्वरूपानंद पुरी उर्फ दाती महाराज को संत समाज ने दी शुभकामनाएँ

धर्म, न्याय एवं सेवा के प्रतीक स्वामी निजस्वरूपानंद पुरी उर्फ दाती महाराज (शनिधाम सरकार) के जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर से संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का दिल्ली में भीविशाल समागम हुआ।


इस अवसर पर शंकराचार्य महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज सहित लाखों की संख्या में साधु-संत एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाराज को जन्मोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।


इस अवसर पर महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि स्वामी निजस्वरूपानंद पुरी महाराज धर्म, सनातन संस्कृति और मानव सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका जीवन समाज को आध्यात्मिक चेतना, सेवा और सदाचार की प्रेरणा देता है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें।


इस अवसर पर जगतगुरु दुर्गाचार्य कंचन भवानी ने भी महाराज के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं धर्म, समाज और मानवता की निरंतर सेवा के लिए अपनी मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कामना की कि महाराज की कृपा समस्त श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे तथा उनके मार्गदर्शन में समाज धर्म, सदाचार और सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे।


स्वामी निजस्वरूपानंद पुरी महाराज को जन्मोत्सव की अनंत मंगलमय शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी एवं ऊर्जावान रहें तथा धर्म, राष्ट्र और मानवता की सेवा का यह पावन अभियान निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *