हरिद्वार। आज कांचीपुरम में आयोजित धार्मिक समारोह में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के उत्तर पंगत के मुखिया महंत की विधिवत ताजपोशी की जाएगी। इस अवसर पर देशभर से संत-समाज एवं विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख संत बड़ी संख्या में कांचीपुरम पहुंच चुके हैं।
समारोह में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण के श्रीमहंत, महंत एवं महामंडलेश्वर सहित अनेक विशिष्ट संत-महात्मा अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और संतों के सान्निध्य में ताजपोशी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस समारोह को संत समाज खासकर अखाड़े की आंतरिक राजनीति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में 6 जुलाई को अखाड़े की कांचीपुरम में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था।


