निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 14 जून को, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच

देहरादून। सामाजिक एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए राही नेत्रधाम नेत्र अस्पताल द्वारा 14 जून को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आरोग्य धाम अस्पताल, 15 डिस्पेंसरी रोड, देहरादून में आयोजित होगा, जहां लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार शिविर का आयोजन ब्रह्मलीन श्री 108 महंत माया गिरी महाराज एवं स्वर्गीय विनोद कुमार अग्रवाल की स्मृति में धर्मार्थ सेवाभाव के तहत किया जा रहा है। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर का समय प्रातः 9.15 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं तथा अपने परिजनों एवं परिचितों को भी शिविर की जानकारी दें।

आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती जीवनशैली के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *