श्रीमहंत की स्कूल में हुई मुलाकात, इश्क परवान चढ़ा और विवाह में बदला रिश्ता

वृंदावन के बाद राजस्थान के पाली में भी करीबी महिला से संबंधों की चर्चा


हरिद्वार।
एक साध्वी द्वारा वीडियो जारी कर एक अखाड़े के श्रीमहंत पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद उनके निजी जीवन को लेकर नए-नए दावे और चर्चाएं सामने आ रही हैं। चर्चा है कि वृंदावन में एक महिला से संबंधों के दावों के बाद अब राजस्थान के पाली में भी एक अन्य महिला से उनके करीबी रिश्तों को लेकर बातें की जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, जिस वृंदावन की महिला को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, वह पूर्व में श्रीमहंत द्वारा संचालित एक विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच निकटता बढ़ी और समय के साथ उनका संबंध काफी गहरा हो गया। श्रीमहंत के नैन से नैन लड़ने की परिणति में श्रीमहंत का महिला को स्वीकारना पड़ा।

वहीं संत समाज के कुछ लोगों का कहना है कि श्रीमहंत के उत्तराधिकार को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। एक संत ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि श्रीमहंत की सेवा में वर्षों से लगे शिष्यों को गद्दी मिलने की उम्मीद नहीं है। उनका कहना है कि श्रीमहंत के दो पुत्र हैं और भविष्य में उन्हीं में से किसी एक को उत्तराधिकारी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *