MAAsterG ने ऑब्जर्वेशन होम फॉर बॉयज़ में अपने “हैप्पीनेस गारंटीड” मिशन का संदेश पहुँचाया

जीटीबी नगर, नई दिल्ली स्थित ऑब्जर्वेशन होम फॉर बॉयज़ (OHBII) में बाल सुधार गृह के बच्चों के लिए एक विशेष “हैप्पीनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया, जिसमें MAAsterG की उपस्थिति रही।

प्रसिद्ध स्पिरिचुअल लाइफ मास्टर MAAsterG को कार्यक्रम में जीवन और आत्म-परिवर्तन से जुड़े अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उनका विशेष संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने स्वयं के प्रति सच्चे रहने और अपने कर्मों की जिम्मेदारी लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के दो ज़ोनों के प्रधान मजिस्ट्रेट विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन के दौरान MAAsterG ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और जीवन में कुछ सार्थक प्राप्त करने के लिए हर व्यक्ति को मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बच्चों को अपने पिछले कार्यों पर ईमानदारी से चिंतन करने और प्रायश्चित के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्रोध और लालच को अपने भविष्य पर हावी न होने दें। उन्होंने युवाओं को समाज में लौटकर मेहनत, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लिए एक सम्मानजनक स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया।

MAAsterG को 2007 में आत्मबोध की प्राप्ति हुई थी और पिछले 18 वर्षों से MAAsterG ने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक कर के साझा किया और देखा कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुश होकर झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” की शुरुआत की – जिसका उद्देश्य है दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना – और उनका नारा है: “हैप्पीनेस गैरंटीड” (खुशी की गारंटी)।

सार्वजनिक रूप से कार्य शुरू करने के बाद से उन्होंने 250 से अधिक प्रभावशाली कार्यक्रम किए हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बने हैं। जैसा कि MAAsterG कहते हैं- “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।” MAAsterG की प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *