हरिद्वार। जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में बने अधिवक्ता परिसर में आज जनपद एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने अधिवक्ता सभागार निर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहाकि इस सभागार के बनने से अधिवक्ताओं को सहुलियतें मिेगी तथा अच्छा वातावरण तैयार होगा।
शिलान्यास के अवसर पर अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल, सहसचिव जितेंद्र सिंघानिया, प्रदीप पालीवाल, नरेंद्र चौहान, सारिका वर्मा, राजकुमार चौहान, विजय शर्मा, दिनेश वर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


