हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने एक बार फिर से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए चार उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। एसएसपी ने उप निरीक्षक मनोज गैरोला को कोतवाली रूड़की से कोतवाली मंगलौर, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राठी को एसआईएस शाखा से कोतवाली रूड़की, उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल को कनखल से चौकी प्रभारी लण्ढौरा च उप निरीक्षक संजय पुनिया को चौकी काली नदी भगवानपुर से प्रभारी सीआईयू यड़की के पद पर स्थानांतरित किया है।


एसएसपी के फिर किए उप निरीक्षकों के तबादले
