हरिद्वार। झपट्टामार गैंग के तीन शातिर आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से झपटे गए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना पुलिस ने झपट्टामार गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सिडकुल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटने की घटनाओं से जनता में भय का माहौल था। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। चैकिंग के दौरान पुलिस के हाथ सफलता लगी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल स्नैचरों को दबोच लिया।ं आरोपियों के कब्जे से चोरी और छीने गए कुल 06 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों में तीन मोबाईल के सम्बन्ध में थाना सिडकुल में मुकदमें दर्ज हैं। तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं, जो सिडकुल स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं।
पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते दीपक निवासी राजा बिस्कुट चौक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेडी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ.प्र. उम्र- 24 वर्ष, अभिनव निवासी महादेवपुरम कालोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौर उम्र- 21 वर्ष व दीपू कुमार निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर उ.प्र. उम्र- 25 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


