सीएम धामी ने किया भाजपा कार्यालय का लोकार्पण

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। उससे पहले वह हवन पूजन में शामिल हुए।


दिल्ली हरिद्वार हाईवे स्थित बिझोली चौक के समीप स्थित जिला कार्यालय के लोकार्पण में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवन में आहुति देने के बाद फीता काटकर कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष एवं जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय इस जनपद में आने वाली सभी छह विधानसभा का ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इतना ही नहीं यहां के किसान, मजदूर, आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सेवा के लिए यह बड़े आयाम के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि दो सीटों से यात्रा की शुरू करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, इसमें एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत जुड़ी है।


उन्होंने कहा कि इस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है और वह आम कार्यकर्ता से एक बड़े पद तक अपनी काबिलियत से पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल में बड़ा स्थान बनाए हुए है। आज भारत आत्मनिर्भर देश के रूप में पहचान स्थापित कर रहा है। आज देश फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लव जिहाद लैंड जिहाद में बड़ी कारवाई करते हुए नौ सौ पचास एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करवाया, प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू कर 2022 में जनता से किया वादा निभाया।


उन्होंने कहा कि नकल मामले में विपक्ष ने राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन सरकार ने युवाओं की भावनाओं की कदर करते हुए उनकी मांगों को पूरा किया। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा पार्टी एक परिवार की तरह है और सीमित संसाधनों में शुरू हुई पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।


पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा यह कार्यालय जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को नई ऊर्जा देगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सौरभ गुप्ता, संजय अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, मयंक गुप्ता, राकेश गिरी, विवेक चौधरी, मास्टर सत्यपाल, रवि राणा, सुशील राठी, डॉ अनिल शर्मा, कवींद्र चौधरी, पार्षद संजीव तोमर, पार्षद अनुराग त्यागी, सौरभ सिंघल, सुभाष सरीन, गगन सरीन, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *