हरिद्वार। संन्यासी को भगवान शिव का रूप माना जाता है। कुछ संन्यासी को भगवान शिव का गण भी बताते हैं। जबकि अखाड़ों में एक कहावत बड़ी प्रचलित है की बाबा नाम बवाल का। देखा जाए तो वर्ततान में बवाली बाबाओं की संख्या कुछ अधिक हो गई है।
ऐसे की एक बवाली बाबा का एक नया कारनामा सामने आया है। मामला कुछ दिन पूर्व का बताया गया है। बाबा के बवाल के कारण हरिद्वार की एक महिला को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल तक जाना पड़ा। हालांकि महिला के इलाज का सम्पर्ण खर्च बाबा ने उठाया। इसके साथ ही महिला पर अपनी कृपा बरसाते हुए लाखों रुपये भी दिए। बाबा के कृपा बरसाने के कारण ही महिला को अपना उपचार कराने के लिए दिल्ली जाना पड़ा।
सूत्रों की माने तो हरिद्वार की एक महिला बाबा के जाल में फंस गई। फंस क्या गई, महिला को बाबा का पैसा बाबा के पास तक ले गया। फिर क्या था बाबा और महिला के बीच नजदीकी बढ़ गई। जिसका परिणाम यह हुआ की महिला को बाबा की कृपा के चलते इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा। हालांकि यहां इलाज संभव था, किन्तु यहां भेद खुलने का भय था, इस कारण से महिला ने दिल्ली जाकर अपना उपचार करवाया।
सूत्रों के मुताबिक बाबा ने अपनी कृपा पात्र महिला को प्रयागराज कुंभ में स्नान भी करवाया, पनाह भी दी और मोटी दक्षिणा देकर उपकृत भी किया। बाबा के कारण अस्पताल तक पहुंचने वाली महिला बावजूद इसके बाबा की कृपा का आनन्द ले रही है। कृपा दोनों रूप में बरस रही है। पहली शरीरिक रूप से और दूसरी आर्थिक रूप से। बावजूद इसके जो बाबा महिलाओं पर कृपा बरसा रहे हैं वह स्वंय को बड़ा संत, सिद्ध साधक, विद्वान कहते हुए नहीं थकते।