हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश व देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहाकि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारा, अधर्म पर धर्म की विजय तथा भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का पर्व है।
संजय गुप्ता ने कहाकि होली प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और आपसी एकता को मजबूत करने वाला पर्व है। होली बुराई छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश देती है।
उन्होंने कहाकि होली उल्लास का पर्व है। इस कारण इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं प्राकृतिक पदार्थों से बने रंगों का इस्तेमाल करंे। अभिभावक बच्चांे को पानी के गुब्बारे आदि का प्रयोग न करने के लिए उन्हें समझाएं। कारण की कभी-कभी गुब्बारा व्यक्ति की आंख व कान आदि पर लगने से नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं केमिकल रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से भी दूर रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहाकि यह उल्लास का पर्व है। इस कारण सभी गिले-शिकवे भूलाते हुए प्रेस से पर्व को मनाएं और पर्व का आनन्द लें। उन्होंने होली पर्व पर सभी देश व प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीघायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।