चुनाव से पहले नेताओं पर पड़ी सरकारी मार, 48 लाख चुकाने पड़े

विनोद धीमान
हरिद्वार।
लक्सर व सुल्तानपुर में निकाय चुनाव का सबसे ज्यादा फायदा ऊर्जा विभाग को हुआ है। ऊर्जा विभाग ने सबसे ज्यादा नगर पंचायत सुल्तानपुर के प्रत्याशियों से बिजली का बिल वसूल किया है। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में निकाय चुनाव लड़ने वाले 13 अध्यक्ष और 120 सभासद पद के प्रत्याशी है। प्रत्याशियों पर ऊर्जा निगम का 48 लाख रुपए बकाया बिल चल रहा था। जो चुनाव के दौरान एनओसी लेने पर ऊर्जा निगम ने बकायदारों से वसूल कर लिया है।


निकाय चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस बार निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन करने से पहले नगर पंचायत और ऊर्जा निगम से एनओसी लेनी अनिवार्य थी। नवसृजित नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में भी निकाय चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले 13 और सभासद पद पर 120 लोगों ने नामांकन किया है। कुल मिलाकर अध्यक्ष और सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले 133 लोगों पर ऊर्जा निगम का करीब 48 लाख रुपए विद्युत बिल बकाया चल रहा था।


इस बार निकाय चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन करने से पहले नगर पंचायत और ऊर्जा निगम से एनओसी लेनी आवश्यक थी। ऊर्जा निगम से एनओसी लेने के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपने ऊपर बकाया चल रहे ऊर्जा निगम के बिल का भुगतान किया, तब जाकर ऊर्जा निगम से एनओसी मिल पाई है।


ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए नामांकन करने से पहले नगर पंचायत और ऊर्जा निगम से एनओसी लेनी अनिवार्य थी। एनओसी लेने के लिए सुल्तानपुर नगर पंचायत में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने अपना बकाया विद्युत बिल जमा कर एनओसी प्राप्त की। इस दौरान चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारों से करीब 48 लख रुपए विद्युत बिल वसूल किया गया है। वहीं दूसरी और लक्सर क्षेत्र के एसडीओ अमिचंद ने बताया कि लक्सर से भी करीब 7 लाख रुपए का बाकायदारों से बिल वसूल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *