लोक कल्याण की कामना को लेकर महेश गिरि बापू ने किया यज्ञ अनुष्ठान

हरिद्वार। श्री भूतनाथ मंदिर जूनागढ़ के श्रीमहंत महेश गिरि बापू ने आज हरिद्वार प्रवास के दौरान सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर लोक कल्याण व आगामी होने वाले अनुष्ठानों के सकुशल सम्पन्न होने की कामना को लेकर यज्ञ का आयोजन किया।
इस दौरान महेश गिरि बापू ने कहाकि यज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध होता है वहीं यज्ञ की समिधा से देव तृप्त होते हैं। इससे पूर्व उन्होंने गंगा स्नान और दान आदि कर्म किए।


उन्होंने कहाकि तीर्थ में आकर गंगा स्नान करना और यज्ञ करना अक्षय पुण्य फलदायी माना गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 जनवरी से 20 फरवरी तक श्री राणेश्वर महादेव मठ राणपुर गुजरात में यज्ञानुष्ठान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यज्ञ की सफलता की कामना को लेकर आज तीर्थनगरी हरिद्वार में यज्ञ का आयोजन किया गया।


श्रीमहंत महेश गिरि बाप ने कहाकि सोमवती अमावस्या स्नान करने का विशेष महत्व है। सोमवती अमावस्या पर्व पर गंगा व अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से कोटि जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है और इस दिन किए गए दान आदि का भी अक्षय फल प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *