हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 निर्विघ्न, सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन मंगलवार को हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अंतिम दिन 36 लाख 62 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।
कांवड़ मेले के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों और पुलिस बल की सतर्कता के चलते कांवड़ यात्रा का समापन सकुशल हुआ।


