विनोद धीमान
हरिद्वार। नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार हो गया था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बीते 29 जुलाई को बुक्कनपुर निवासी एक महिला ने पथरी थाने में आकर गांव के ही एक युवक सोनू पुत्र सुखबीर के खिलाफ तहरीर देकर अपनी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। वहीं थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महिलाओं उप निरीक्षक शाहिदा परवीन को सौंप दी थी।
महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन ने कांस्टेबल राकेश नेगी और कांस्टेबल नारायण चौहान के साथ मिलकर आरोपी को मंगलवार बुक्कनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी सोनू को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया।


