देवभूमि
उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी सहित समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मोहन सिंह रावत गांववासी की शुक्रवार तड़के देहरादून के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह रावत अविभाजित उत्तर प्रदेश में पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।


