हरिद्वार। मुजफ्फरनगर से रुड़की आ रही रोडवेज की एक बस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर मुजफ्फरनगर से रुड़की आ रही एक रोडवेज बस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान खुशबू (32वर्ष) पत्नी लोकेश निवासी रुड़की के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतका बुधवार को मुजफ्फरनगर से रुड़की स्थित अपनी ससुराल आ रही थी। संभवत हार्ट अटैक आने से खुशबू की मौत हो गई है। पुलिस ने मौत के सही कारण जानने के लिए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया।