एक स्कूल की प्रिंसीपल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को प्रिंसीपल स्कूल से घर आई और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। देर रात आये पति ने जब दरवाजा खटखटाया तो पत्नी अंदर फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतका पायल भारती रुद्रपुर के रेनबो स्कूल की प्रिंसीपल थी। पायल मूलरूप से करनाल हरियाणा की रहने वाली थी और दो साल से रुद्रपुर में रह रही थी। यहां वो अपने पति और दो बेटियों के साथ रहती थी।
जानकारी के अनुसार पायल भारती स्कूल से आने के बाद अपने कमरे में चली गई। उनके पति दोस्तों के साथ कहीं बाहर थे। जब रात में पति लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। खिडकी से देखने पर पति के होश उड गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।