युवती ने गंगनहर में लगाई छलांग

हरिद्वार। परिजनों से नाराज होकर एक युवती ने बीती रात अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवती को डूबते देखा तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान जलवीर मोनू ने युवती को बामुश्किल गंगनहर से बाहर निकला। घटना रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक युवती अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई। उसके बाद यवती बीती रात सोनाली पार्क के पास बैठी हुई थी, जिसके बाद युवती ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती को डूबते हुए देखा तो सोलानी पार्क स्थित झोपड़पट्टी निवासी मोनू जलवीर को इसकी सूचना दी।

मोनू जलवीर ने युवती को बामुश्किल गंगनहर से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली ले आई और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन कोतवाली पहुंच। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *