संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप हुई लाल

हरिद्वार। आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध मैं चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया।आम आदमी पार्टी ने इस गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी केंद्र सरकार की हताशा और निराशा को दर्शाता है। जो भी व्यक्ति केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनके बीजेपी साजिश के तहत गिरफ्तार करा रही है। तथाकथित शराब घोटाले में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय कोई भी साक्ष्य नहीं जुटा पाया है। आठ घंटे की लंबी पूछताछ आज के बाद भी जब ईडी को कुछ नहीं मिला तो सरकार के इशारे में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

महानगर अध्यक्ष अनिल सती कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। इंडिया गठबंधन से भाजपा डरी हुई है, इसीलिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।इस कार्रवाई को अनैतिक और कानून का मजाक बताया है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास नौ साल में कोई भी उपलब्धि नहीं है।वो सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा करती हैं।

बताते चलें कि दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों ने भी विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *