पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर सिपाही की मौत

ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी। जबकि साथ में एक होमगार्ड बाल-बाल बच गया। घटना बड़कोट के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के डबर कोट की है।


बताते चलें कि यमुनोत्री रोड़ पर ओजरी डबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है। वाहनों को पास करवाने के बाद लौटते समय अचानक पहाड़ी से आये पत्थर की चपेट में आकर पुलिस हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर की मौत हो गयी।

चिकित्साधिकारी डॉ. दक्षिणा अस्थाना ने बताया कि बेहोशी की हालत में पुलिस जवान चमन तोमर उम्र 37 वर्ष पुत्र रत्न सिंह तोमर को लेकर आये थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुँवर ने बताया कि बरसात में डबरकोट के पास आये दिन पहाड़ी से पत्थरांे के गिरने का भय बना रहता है, इसलिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गयी थी। अचानक पत्थर की चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *