भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के बाद देहरादून में भातपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। ऑडिटोरियम से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गुत्थम गुत्था हो गई। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ही कार्यकर्ताओं में जमकर खूब ताल-घूंसे चले।
अपने आप को सबसे अनुशासित र्पाअी बताने वाले कार्यकर्ताओं की इस हरकत से पार्टी पदाधिकारियों में नाराजगी है।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। भाजपा प्रदेश सरकार की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वे ऑडिटोरियम में किया गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेता शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां किसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और जमकर लात-घूंसे चले। भाजपा कार्यकर्ताओं का आपस में झगड़ना चर्चा का विषय बना रहा।